बुजुर्ग महिला को बेटे ने किया लहूलुहान, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

उपमंडल बंगाणा के एक गांव में बुजुर्ग महिला पर बेटे के हमला कर देने का मामला सामने आया है। हमले में बुजुर्ग महिला लहूलुहान हो गई। गंभीर अवस्था में घायल बुजुर्ग महिला को सीएचसी बंगाणा में उपचार के लिए लाया गया। जहां पर बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए भर्ती करवा दिया गया है। इस घटना में महिला को सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई है।

बुजुर्ग महिला 55 वर्षीय शीला देवी पत्नी कश्मीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला आईपीसी की धारा 325 के तहत विवेक कुमार के खिलाफ दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

घायल बुजुर्ग महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया कि वह अपने घर पर मौजूद थी और इसी दौरान उसका बड़ा बेटा वहां पहुंचा और उसके साथ बहसबाजी करने लगा। जब उसे रोका तो आरोपी बेटे ने उस पर हमला कर दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने किसी हथियार से उस पर वार किया। उसने भागकर अपनी जान बचाई।

डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...