बीडीसी सदस्य नवल किशोर की मेहनत लाई रंग,आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए सरकार द्वारा खोले जा रहे गौ अभ्यरण

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसबाल

आवारा पशुओं की समस्या के निदान के लिए कांगड़ा विद्यानसभा की खोली पंचायत के बीडीसी सदस्य नवल किशोर ने प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी को ईमेल के माध्यम से स्थिति के बारे में बताया था।

अब उन्हें एक मेल के जरिए जवाब प्राप्त हुआ है। जिसमें आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के एक मेल प्राप्त हुआ है। जिसमें उन्हें सूचित किया गया है कि सरकार द्वारा गौ अभ्यरण खोले जा रहे हैं ओर इन आवारा पशुओं को इस में स्थानांतरित कर दिए जाएगा!

बहुत जल्द सभी एमसी नगर परिषद, नगर पंचायतों और पंचायतों को निर्देश दिया है कि वे कुछ महीनों की अवधि के भीतर गायों और आवारा पशुओं के लिए अपने अपने क्षेत्र में गौशालाओं का निर्माण करें जिससे यहां पर रहने वाले जानवरों के आराम का ध्यान रखा जा सके!

राज्य सरकार द्वारा गौशाला उनकी निर्माण की आवश्यक धनराशि जारी की जाएगी! क्योंकि आप तो बता दे आवारा पशुओं की समस्या हिमाचल प्रदेश में विकराल रूप धारण कर चुकी है!

किसान किसानी छोड़ रहे हैं और कई बार आवारा पशुओं का शिकार लोग भी बन जा रहे हैं!आवारा पशुओं की सड़कों पर जान बचाने के चलते कई दुर्घटनाएं भी पेश आ चुकी है, और कुछ लोग अपनी जान भी गबा चुके हैं!

कागड़ा और इसके आसपास के इलाकों में आवारा पशुओं की भरमार है ! यह पशु हादसे का कारण बन रहे हैं! आवारा पशु सड़कों पर घूमते हुए आप को नजर आ जाएंगे यह पशु किसानों की फसलों को बर्बाद करते हैं!

इन पशुओं के कारण कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो चुके है और कईयों की जान जा चुकी है! आवारा पशुओं की समस्या के निदान के लिए लेह- लद्दाख के मशहूर साइंटिस्ट सोनम बांचूक जी को भी इमेल किया है (सोनम बांचूक 3 ईडियट्स फिल्म जिन पर बनी है के मशहूर किरदार फुनसुख वांगड़ू है )

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...