बिलासपुर : होटल के कमरे में मृत मिला CRPF जवान

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर शहर के एक होटल में ठहरा एक व्यक्ति मंगलवार सुबह होटल के कमरे में मृत मिला। मृतक की पहचान मनोज कुमार (34) पुत्र सुंदरलाल निवासी गांव फागू जिला शिमला के रूप में हुई है। मृतक सीआरपीएफ का जवान था।

सुबह काफी देर तक जब उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो होटल स्टाफ को शंका हुई। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो व्यक्ति मृत पड़ा था, जिस पर उन्होंने तुरंत इस मामले की जानकारी सिटी पुलिस चौकी को दी।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव अपने कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचा दिया, साथ ही उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया। शाम को शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

मृतक सीआरपीएफ का जवान था इसलिए सीआरपीएफ की एक गार्द अपने जवान की पार्थिव देह को ससम्मान उसके पैतृक आवास तक पहुंचाने के लिए बिलासपुर के लिए रवाना हुई।

समाचार लिखे जाने तक यह टीम अभी तक बिलासपुर नहीं पहुंची थी। डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल पुलिस सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...