हिमाचल के CM व उप CM ने किया 8 विभागों का बंटवारा

--Advertisement--

Image

शिमला, 14 दिसंबर – नितिश पठानियां

सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में मंत्रियों की नियुक्ति से पहले विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पांच महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को तीन विभाग दिए गए हैं।

मुख्य सचिव आरडी धीमान द्वारा मंगलवार देर रात इस सम्बंध में अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के मुताबिक मुख्यमंत्री के पास वित्त, गृह, योजना, कार्मिक और सामान्य प्रशासन जैसे अहम विभाग रहेंगे। जबकि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जलशक्ति, परिवहन और भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग आवंटित किए गए हैं।

अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि जब तक मंत्रियों की नियुक्तियां जब तक नहीं हो जाती हैं, तब तक अन्य सभी विभागों को मुख्यमंत्री ही सम्भालेंगे।

बता दें कि सुक्खू सरकार में कैबिनेट विस्तार को लेकर घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के तीन दिन बाद भी मंत्रियों पर फैसला नहीं हो पाया है। इसलिए सरकारी कामकाज को चलाने के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को विभागों का आवंटन किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...