बिलासपुर: श्री नयना देवी में खालीस्तान के लगे पोस्टर

--Advertisement--

Image

सड़कों में मील के पत्थर पर लिखा मिला खालीस्तान जिंदाबाद,लोगों में खौफ

नयना देवी-सुभाष चंदेल

कोलांवाला टोबा सड़क में जगह जगह सड़क पर लगाए गए मील के पत्थरों पर खालीस्तान की हद शुरू, खालीस्तान जिंदाबाद लिखा मिला। जिसके बाद क्षेत्र में भय का वातावरण बन गया है। वहीं शक्तिपीठ पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सड़क के पत्थरों पर यह किसने लिखा तथा किसकी इस बारे में क्या मंशा है इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय लोगों की नजर इन पत्थरों पर पड़ी और उन्होंने प्रशासन और मीडिया को इसके बारे अवगत करवाया। जगह जगह पर खालिस्तान जिंदाबाद तथा ज्वाइन खालीस्तान या पंजाबी भाषा में रेफरेंडम 2021 या ज्वाइन एसएसजे लिखा है। कोलां वाला टोबा से गाडिय़ों में आने वाले हजारों की संख्या में श्रधालुओं की नजर इन पत्थरों पर पड़ रही है। वहीं स्थानीय लोगों में भी भय का माहोल है।

लोगों को इस घटना के बाद इस बात का खतरा है कि क्या खालिस्तान के लोग श्री नयना देवी में घुस आए हैं या कोई बड़ी वारदात करने का कोई प्लान तो नहीं है। अगर यह प्लान सही है तो हिमाचल प्रदेश सरकार तथा पुलिस प्रशासन के लिए यह एक बड़ी चुनौती है।

वहीं डीएसपी पूर्ण चंद ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। मामले के जिम्मेदार लोगों को बख्सा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...