बिलासपुर शहर के डियारा सेक्टर में डायरिया का प्रकोप.

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

बिलासपुर शहर के डियारा सेक्टर में डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है. जी हां देर रात 05 लोगों को अचानक पेट मे दर्द व उल्टी होने की शिकायत सामने आई जिसके बाद सभी मरीज अस्पताल में भर्ती हो गए, वहीं डॉक्टर्स की टीम ने उनका चेकअप कर दवाई दी और हालत सामान्य होने पर घर भेज दिया गया. वहीं इन सभी मरीजो में डायरिया की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और मेडिकल ऑफिसर्स की अध्यक्षता में 05 टीमों का गठन कर डियारा सेक्टर में अन्य लोगों की जांच व उन्हें डायरिया के प्रति जागरूक करने व ओआरएस के पैकेट वितरित करने के लिए भेजा गया है.

वहीं मेडिकल ऑफिसर्स की टीम आज शाम तक कुल कितने मामले सामने आए है इसकी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेंगे. आपको बता दें कि डियारा सेक्टर में 20 से 25 ऐसे परिवार है जिनके डायरिया की चपेट में आने की संभावना है. इस बात की जानकारी देते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर परविंदर सिंह ने कहा कि अस्पताल में डायरिया के लगभग 05 मामले सामने आए थे जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की 05 टीमों को पानी व खाने की सामग्री जिससे डायरिया जो सकता है उसके सैंपल लेने व लोगों को डायरिया के प्रति जागरूक करते हुए ओआरएस के पैकेट वितरित करने के लिए डियारा सेक्टर भेजा गया है और कुल कितने लोग डायरिया की चपेट में आये है इसकी रिपोर्ट उन्हें आज शाम तक पता चल जाएगी.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...