बिलासपुर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 56 ग्राम चरस बरामद

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली नशे की तस्करी को लेकर एक मुख्य मार्ग बनकर उभरता जा रहा है। पंजाब के साथ सीमा सटे होने के कारण जिला में सबसे अधिक नशे के मामले पकड़ में आ रहा है। पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर दूसरे मामले में भारी मात्रा में चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने दो लोगों से एक किलो से अधिक चरस बरामद की है। पुलिस की टीम बुधवार को पुलिस थाना के समीप वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक अल्टो कार (HP 34E-0474) मंडी से स्वारघाट की ओर जा रही तो पुलिस को देखकर वह गाड़ी मोड़कर जाने लगा।

पुलिस ने जब उसे रोका तो वह घबरा गया और बहानेबाजी करते हुए जाने की बात कहने लगा। शक के आधार पर कार की तलाशी ली तो कार के बोनट के अंदर बैटरी के साथ 4 पैक्ट काली टेप से रैपड बरामद हुए।

पुलिस ने जब पैक्टों को खोलकर देखा तो उसमें 1 किलो 56 ग्राम चरस बरामद हुई। वहीं पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान निकुंज कुमार पुत्र प्रेम सिंह हाउस नंबर 1351 साउथ सिविल लाइन चरण सिंह कलौनी गली नंबर एक डाकघर व तहसील मुजफ्फरनगर यूपी और पिछली सीट बैठे व्यक्ति की पहचान संजय कुमार पुत्र चेतराम गांव तोस डाकघर वरसैणी तहसील जरी (कुल्लू) के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी राजकुमार ने बताया कि वाहनों की चैकिंग के दौरान कार में सवार दो लोगों से एक किलो 56 ग्राम चरस बरामद हुई है। इससे पहले स्वारघाट में भी पुलिस की टीम ने एक किलो से अधिक चरस बरामद की थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...