बिलासपुर गोलीकांड : पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का बेटा निकला मास्टरमाइंड, सन्नी गिल को सुपारी

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जनपद में कोर्ट के बाहर हुए गोलीकांड के तार पूर्व विधायक बंबर ठाकुर व उनके बेटों पर 23 फरवरी को हुए हमले से जुड़े हुए हैं। यह जानकारी पुलिस को पकड़े गए आरोपित से हुई पूछताछ में मिली है।

सौरभ पटियाल उर्फ फांदी पर गोली रंजिश के कारण चलवाई गई थी। बंबर के बड़े बेटे पुरंजन ठाकुर ने ही आरोपित लुधियाना निवासी सन्नी गिल को सुपारी दी थी। बिलासपुर ने एसपी विवेक चहल ने प्रेस वार्ता के दौरान इसका खुलासा किया है।

एसपी ने कहा कि पूछताछ में लुधियाना के रहने वाले सन्नी ने बताया कि पुरंजन ने उसे सौरभ पटियाल पर गोली चलाने के लिए बुलाया था। इसके लिए पैसे का लेनदेन भी तय हुआ था। इसमें से कुछ रकम उसे पहले मिल गई थी और कुछ काम होने के बाद मिलनी थी।

एक और आरोपी का नाम सन्नी गिल ने बताया, जिसने उसे रहने की जगह दी थी। इसमें छात्र अनमोल शर्मा उर्फ गौरव नड्डा जो अपने पिता के सरकारी आवास में चंगर में रहता है, उसने शूटर को अपने साथ रखा था। 16 जून से शूटर उसके साथ ही रुका था।

पुलिस ने जब गौरव के पिता के आवास की तलाशी ली तो उन्हें वहां शूटर की जरूरत की सभी चीजें, कपड़े और अन्य वस्तुएं मिलीं। पुलिस ने गौरव नड्डा को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शुक्रवार को अदालत में पेश किए, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

एसपी ने कहा कि मामले में पुरंजन का हाथ होने के पुख्ता सबूत उनके पास हैं। इसमें शूटर सन्नी और पुरंजन के बीच हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्ड शामिल है। उधर, पुलिस ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को भी सदर थाना में पूछताछ के लिए बुलाया था। शूटर ने गोलीकांड को अंजाम देने के बाद पूर्व विधायक को फोन कॉल की थी। इस बात को खुद पूर्व विधायक ने प्रेस वार्ता में बताया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...