बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

मणिमहेश यात्रा के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार और बुधवार को पुलिस टीम ने सुबह से शाम तक चंबा-भरमौर एनएच पर नाका लगाया।

इस दौरान बिना हेलमेट और एक बाइक पर सवार तीन-तीन लोगों के चालान काटे गए। साथ ही यात्रा पर जाने वाले इन श्रद्धालुओं को यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित भी किया।

चंबा-भरमौर एनएच पर कई स्थानों पर भूस्खलन होने का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में दो पहिया वाहन सवारों में हेलमेट काफी जरूरी है। पुलिस ने 112 वाहन चालकों के चालान काटे। इस दौरान 60,000 रुपये जुर्माना वसूला गया।

सदर थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने अपनी टीमों के साथ स्वयं नाकों पर मोर्चा संभाला। मणिमहेश यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दो पहिया वाहनों में सवार होकर जाते हैं।

ऐसे में यातायात नियमों की अवहेलना से किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। इसके लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत चंबा-भरमौर एनएच पर रोजाना नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...