बिना प्रधान के कैसे हो होगा ग्राम सभा का कोरम पूरा,जनता का कहना कि प्रधान राजनीतिक कार्य मे व्यस्त

--Advertisement--

Image

गुरमुख सिंह रियाली/ फतेहपुर

विकास खण्ड फतेहपुर की ग्राम पंचायत टटवाली एक अनोखा कारनामा सामने आ गया । जिसे देखकर ग्राम सभा में आए हुए ग्रामीण दंग रह गए । यह मामला ग्राम पंचायत टटवाली का है

सरकार के आदेश थे कि 2 अक्तूबर को ग्राम सभा आयोजित की जाएगी लेकिन कड़ी मुश्क्त के बाद के बाद चुनाव आयोग ने ग्राम सभा के लिए अनुमति प्रदान की थी

जिस के चलते ग्रामीण ग्राम सभा मे हिस्सा लेने के लिए कार्यलय ग्राम पंचायत टटवाली के कार्यलय में पहुँच गए थे । पहले तो कार्यवाहक प्रधान ने लोगों को यह नही समझा पाए कि आज ग्राम सभा है या नहीं ।

आना कानी करते हुए कार्यवाहक प्रधान अपनी टाल मटोल कर के प्रदेश की बड़ी राजनीतिक पार्टी के चल रहे कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाना उचित समझी ।

तो वही दूसरी और लोगों पंचायत घर मे इंतजार करते रहे । उपस्थित ग्रामीणों का कहना है कि अगर जिस पंचायत में प्रधान , वार्ड पंच ही न हो तो आखिर उस ग्राम सभा का कोरम कैसे पूरा किया जाए यह एक बहुत चिंता का विषय है

लोगो का कहना अगर पंचायत में 210 लोग उपस्थित हो तो ही ग्राम सभा का कोरम पूरा होता । लेकिन ग्राम पंचायत टटवाली में 210 लोगो को बैठने के लिए पूरी व्यवस्था नहीं की । लोग सड़क के किनारे , पुल , दुकानों पर बैठे ही नजऱ आए जिसके कारण लोगो में भारी भरकर आक्रोश है लोगों ने सम्बंधित विकास खण्ड अधिकारी से मांग की है कि उचित कार्यवाही करने की मांग की हैं

जब इस संदर्भ में फोन कॉल के माध्यम से सचिव मैडम नानकी जी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि आज ग्राम पंचायत पटवारी में ग्राम सभा का आयोजन हुआ था और इस ग्राम सभा का आयोजन करने के लिए हमें विकास खंड अधिकारी के दिशा निर्देश थे ।

जिसकी हमने पालना की है इस संदर्भ में जब विकास खंड अधिकारी से बात करनी चाहिए तो विकास खंड अधिकारी महोदय श्री राजकुमार जी से संपर्क नहीं हो पाया उपरांत एसडीएम फतेहपुर से भी संपर्क करने की कोशिश की गई ।

परंतु किसी कारणवश हमारे संवादाता से एस डी एम महोदय जी की बात नहीं हो पाई अब देखना यह होगा कि 30 तारीख को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होने हैं और दो अक्टूबर से आचार संहिता लागू हो चुकी है अब आचार संहिता पर कुछ पाबंदियां लगती है उसकी नाफरमानी की जाती है तो क्या कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...