बिजली बोर्ड ने उपभोक्‍ता को‍ दिया तगड़ा झटका, 21 दिन का एक लाख सात हजार का बिल थमाया

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

ऊना जिले के बिजली बोर्ड उपमंडल मुबारिकपुर का एक नया कारनामा सामने आया है। बोर्ड ने एक उपभोक्ता को 21 दिन का एक लाख सात हजार 462 रुपये का बिल थमा दिया।

घनारी तहसील के रामपुर कुटेहड़ा गांव के सुनील अहमद के उस समय बिल देख के होश उड़ गए जब उनके हाथ में एक लाख का बिजली का बिल आया।

सुनील अहमद ने बताया कि आज जब उनके घर बिजली बोर्ड के कर्मचारी बिजली का बिल देने आए तो उन्होंने उनका 21 दिन का बिल 1,07,462 रुपये बताया।

बिल देखकर उनके होश उड़ गए। जरूर यह बिल गलत है। उनका आज तक कभी इतना बिल नहीं आया यह विभाग से गलती लगी है।

क्या कहते हैं अधिकारी

इस बारे में मुबारिकपुर उपमंडल कार्यालय के सहायक अभियंता संदीप कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया की इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं। सुनील उनके दफ्तर में बिल लेकर आए तो वह उसको दोबारा चेक करवा देंगे। हो सकता है बिल काटते वक्त गलती लग गई हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...