बिजली के पोल से गिरकर 28 वर्षीय असिस्टेंट लाइनमैन की मौत

--Advertisement--

बिजली के पोल से गिरकर 28 वर्षीय असिस्टेंट लाइनमैन की मौत।

हिमखबर डेस्क 

हमीरपुर के उपमंडल सुजानपुर में एक बिजली कर्मचारी की काम के दौरान मौत हो गई है । 28 वर्षीय पंकेश कुमार, जो असिस्टेंट लाइनमैन के पद पर कार्यरत था और सुजानपुर के जंगल गांव का निवासी था।

जानकारी के अनुसार पंकेश फ्यूज लगाने के दौरान बिजली के पोल से गिर गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पंकेश को तुरंत सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसा सुबह लगभग साढ़े 9 बजे हुआ। मृतक के परिजनों का बुरा हाल है और वे गहरे दुःख में हैं। पंकेश की मौत पोल से गिरने से हुई या फिर करंट लगने से, इसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।

सहायक अभियंता चंद्राकर ठाकुर के बोल 

बिजली बोर्ड सुजानपुर के सहायक अभियंता (एसडीओ) चंद्राकर ठाकुर ने बताया कि पंकेश पटलांदर सेक्शन में तैनात था। उसे चरोट गांव में ओवरहेड ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने की सूचना मिलने पर अकेले मौके पर भेजा गया था। वहीं, फ्यूज लगाते समय यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा घटित हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...