बिजली की तार की चपेट में आने से गाय की मौत, प्रतिदिन देती थी 15 लीटर दूध

--Advertisement--

सूचना प्राप्त हुई है मौके पर अधिकारियों को भेजकर निरीक्षण किया जाएगा और पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

सुंदरनगर – डॉली चौहान

नगर परिषद सुंदरनगर के तहत वार्ड नंबर 3 के तमड़ोह गांव में बीबीएमबी की बिजली की तार की चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई।

बेजुबान गाय की जान जाने सहित पीड़ित परिवार का करीब 70 हजार का नुकसान हो गया है। मामले की सूचना स्थानीय पार्षद ने नगर परिषद और उपमंडल प्रशासन को दे दी है और पीड़ित परिवार के लिए मदद की गुहार लगाई है।

जानकारी देते हुए नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन के पार्षद शिव सिंह सेन ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद तमड़ोह गांव में बीबीएमबी की बिजली की तार की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई।

उन्होंने कहा की पीड़ित सोहन सिंह पुत्र प्रेम सिंह करीब 70 हजार का नुकसान हो गया है। गाय ने करीब 2 महीने पहले ही बछड़ी को जन्म दिया था। गाय प्रतिदिन करीब 15 लीटर दूध हर देती थी।

पार्षद शिव सिंह सेन ने स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार की मदद की जाए ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके। सूचना प्राप्त हुई है मौके पर अधिकारियों को भेजकर निरीक्षण किया जाएगा और पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...