बाल मेले में रंग जमाएंगे अनूप जलोटा

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां में 25 से 27 जुलाई तक चलेगा मेला, आरएस बाली ने किया ऐलान

नगरोटा बगवां – राजीव जसवाल

नगरोटा बगवां में 21 वर्षों से चला आ रहा बाला मेला इस बार भी 25 से 27 जुलाई तक यथावत मनाया जाएगा। यह ऐलान बाल मेला आयोजन कमेटी के संरक्षक आरएस बाली ने शुक्रवार को यहां कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए किया।

उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक संध्या का स्वरूप बदल कर भजन संध्या किया गया है। भजन सम्राट अनूप जलोटा 27 जुलाई को गांधी मैदान में स्वर लहरियां बिखेरेंगे जबकि हिमाचली गायक हंस राज रघुवंशी भी अपने भजनों से निहाल करेंगे। इसके अतिरिक्त कई स्थानीय गायक भी अपनी कला दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह विकास पुरुष जीएस बाली की इच्छा थी कि उनके जन्मदिन पर बच्चों को समर्पित बाल मेला उनके बाद भी बदस्तूर जारी रहे। मेडिकल कैंप, मनोरंजन, रक्तदान शिविर, पौधारोपण, कांगड़ी धाम आदि मुख्य आकर्षण होंगे।

25 को रक्तदान शिविर से होगा शुभारंभ

बाल मेले का शुभारंभ 25 जुलाई को रक्तदान शिविर से होगा, जबकि 26 और 27 जुलाई को बड़े स्तर पर मेडिकल कैंप लगाया जाएगा जिसमें सभी सुपर स्पेशियल्टी सुविधाएं मुहैया होंगी। इस दौरान मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएंगे जबकि मरीजों को कई अत्याधुनिक सहायक उपकरण निशुल्क दिए जाएंगे,

जिसमें ब्लाइंड किट, स्पीकिंग टॉर्च व घड़ी, बोलने वाला थर्मामीटर, दृष्टिबाधितों के लिए फुटबॉल, हियरिंग ऐड आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सभी प्रकार के टेस्ट जिसमें हेपेटाइटिस, बोन डेन्सिटी आदि प्रमुख हैं निशुल्क होंगे। इस दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, हाथी, ऊंट आदि भी उपलब्ध रहेंगे।

यह चिकित्सक देंगे सेवाएं

मेडिकल कैंप में देश भर के नामी चिकित्सा विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे, जिनमें नीति आयोग के सदस्य डाक्टर विनोद पाल, डाक्टर वाईके चावला, एम्स के संदीप महाजन, रोटरी के रोहित शर्मा, फोर्टीज के कार्डियोलोजिस्ट, यूरोलॉजी के डॉ. पुरी के अतिरिक्त डेंटल कॉलेज सुंदरनगर के करीब 12 चिकित्सक और टांडा मेडिकल कालेज के चिकित्सक भी उपलब्ध होंगे।

27 को युवाओं को सौगात

नगरोटा बगवां से एक बार फिर बेरोजगार संघर्ष यात्रा का आगाज होगा, जिसमें प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला सहित तमाम नेताओं के जुटने की उम्मीद है।

आरएस बाली ने बताया कि उनके पिता द्वारा बेरोजगारों के हितों के लिए शुरू की गई लड़ाई का नेतृत्व एक बार पुन: नगरोटा बगवां करेगा, जिसका आगाज 27 जुलाई को नूरपुर व चंबा के लिए कूच से होगा।

इसी दिन प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की जाएगी जिसे बड़ी सौगात के रूप मैं देखा जा सकेगा। हालांकि उन्होंने उक्त सौगात के बारे में खुलासा नहीं किया, लेकिन इतना जरूर कहा कि युवाओं के लिए यह एक सरप्राइज होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...