राज्यसभा की सर्वोच्च सीट पर पालमपुर की बेटी, इंदु ने प्रदेश को पहली बार दिलवाया सम्मान

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

राज्यसभा की सर्वोच्च सीट पर पहली बार प्रदेश का प्रतिनिधित्व देखने को मिला है। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी को कुछ दिन पूर्व ही राज्यसभा के उपाध्यक्षों के पैनल में शामिल किया गया था और शुक्रवार को इंदु गोस्वामी पीठासीन की कुर्सी पर नजर आईं।

यह प्रदेश के लिए गौरव का क्षण था और देखते ही देखते इंदु गोस्वामी की यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जाने लगी। सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी हो गया और खासकर पालमपुर की जनता अपनी नेत्री को इस कुर्सी पर देख गौरवान्वित महसूस कर रही थी।

पालमपुर से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी इंदु गोस्वामी ने चुनावों में हार के बाद भी पालमपुर को ही अपना राजनीतिक कार्यक्षेत्र बनाया है और दिल्ली दरबार में अपनी मजबूत पकड़ और अपने राजनीतिक अनुभव के चलते इंदु गोस्वामी लगातार उंचाइयां छू रही हैं।

विधानसभा की दहलीज पार नहीं कर सकी, तो इंदु गोस्वामी राज्यसभा पहुंच गई। अनेक कमेटियों में इंदु को स्थान मिला और अब उनका नाम राज्यसभा उपाध्यक्ष की सूची में शामिल किया गया। इस पद पर सुशोभित होने के बाद शुक्रवार को इंदु गोस्वामी राज्यसभा के सर्वोच्च आसन पर दिखीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...