बालू पुल से रावी नदी में कूदा व्यक्ति, लापता

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा के बालू पुल से एक व्यक्ति ने रावी नदी में छलांग लगा दी। सोमवार देररात रावी नदी में कूदने के बाद से व्यक्ति लापता है। लापता व्यक्ति की पहचान विवेक कुमार पुत्र प्रेम लाल गांव करेल पांगी के रूप में हुई है।

वहीं परिजनों और रिश्तेदारों ने पुलिस टीम के साथ मिलकर मध्यरात्रि तक रावी नदी में तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मंगलवार अल सुबह फिर से राफ्टिंग के जरिये लापता व्यक्ति को तलाशने का अभियान आरंभ किया गया। बताया कि जा रहा है कि मृतक सरकारी सेवा में कार्यरत था।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के बोल

उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि रावी नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति का कोई सुराग नहीं चल पाया है। लापता को तलाशने का अभियान जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुखविन्द्र सिहं सुक्खू के खिलाफ आपतिजनक टिप्पणी और जान मारने की धमकी देने पर युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के...

रात को खाना खाया, सुबह मिली लाशेें, ज्वाली में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक चौंकाने...

सेल्ज ऑफिसर एवं माइक्रो मार्केटिंग मैनेजर के 60 पदों के लिए साक्षात्कार 6 व 7 जुलाई को

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज...