बालीचौकी में खाली करवाए असुरक्षित भवन एवं दुकानें, प्रभावितों को बांटी राहत- देवीराम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

बालीचौकी उपमंडल के तहत शारश गांव की ओर जाने वाले रास्ते में बरसात के कारण आई दरारों से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।

उपमंडलाधिकारी (ना.) बालीचौकी देवीराम के नेतृत्व में तहसीलदार व राजस्व विभाग की टीम ने गत दिवस प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और बालीचौकी बाजार में जीरो चौक में प्रभावित तीन भवनों का निरीक्षण किया, जिनमें हल्की दरारें पाई गईं।

वीर सिंह, बलीराम और मोहर सिंह के इन भवनों में 16 दुकानों के शटर किराए पर दिए गए थे और 16 किराएदार भी रहते थे। मोहर सिंह स्वयं भी परिवार सहित अपने मकान में रहते थे।

उन्होंने बताया कि आज वीरवार को प्रशासन की टीम ने तीन अन्य भवनों का भी निरीक्षण किया जिनमें दरारें पाई गईं। इन भवनों में कुल 17 दुकानें किराए पर चल रही थीं व दो मकान मालिक स्वयं परिवार सहित इनमें रह रहे थे।

एसडीएम बालीचौकी देवीराम ने बताया कि असुरक्षित हो चुके इन 6 भवनों, जिनमें 33 दुकानें व 16 किराएदार तथा तीन मकान मालिकों के परिवारों को सामान सहित एहतियातन खाली करवा लिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रभावितों को अंतरिम राहत, राशन किट और तिरपाल इत्यादि प्रदान किए गए हैं। इसके अतिरिक्त राहत प्रकरण भी नियमानुसार तैयार किए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...