बारिश से मौसम हुआ कूल-कूल, गर्मी से मिली राहत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिले में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। जिलावासियों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश के कारण जंगलों की आग भी शांत हो गई है। इसके अलावा प्राकृतिक जल स्त्रोत भी रिचार्ज होने की संभावना जगी है।

बुधवार को सुबह मौसम साफ था और तेज धूप पड़ रही थी। इससे दोपहर के समय लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और बारिश शुरू हो गई।

जिला मुख्यालय धर्मशाला समेत लगभग पूरे जिले में इस बार बारिश हुई है। लंबे अंतराल के बाद इंद्रदेव मेहरबान हुए हैं। हालांकि अब तक उम्मीद से कम बारिश हुई है, लेकिन आगामी दिनों में और बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार अगले कुछ दिन मौसम खराब रहेगा और तेज बारिश होने के आसार हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...