बारिश-बर्फबारी के लिए हो जाओ तैयार, प्रदेश में इस दिन से करवट बदलेगा मौसम

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश में चार और पांच नवंबर को बारिश और हिमपात के आसार है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक तीन नवंबर की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे चार और पांच नवंबर को हल्की बारिश और हिमपात होने की संभावना है।

चार नवंबर को केवल ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है, जबकि अन्य इलाके साफ रहेंगे। पांच नवंबर को पूरे राज्य में मौसम खराब रहेगा।

ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात और निचले एवं मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश और हिमपात के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी।

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज सुबह कोहरा छाया रहा। हमीरपुर के सुजानपुर, मंडी की बल्ह घाटी और बिलासपुर के भाखड़ा बांध के आसपास के इलाकों में दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...