बारिश न बिगाड़े खेल, 7 मई को इंद्रुनाग देवता की पूजा करेंगे एचपीसीए पदाधिकारी

--Advertisement--

बेमौसमी बारिश से एचपीसीए और यहां खेलने वाली टीमों की चिंता बढ़ सकती है। अभी धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों के करीब दो हफ्ते का समय है। 

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

मई में लगातार हो रही बेमौसमी बारिश से एचपीसीए और यहां खेलने वाली टीमों की चिंता बढ़ सकती है। अभी धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों के करीब दो हफ्ते का समय है। मई में अमूमन मौसम साफ रहता है।

कांगड़ा जिले में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के साथ ठंड का प्रकोप भी जारी है। इधर, मैच के दौरान बारिश न हो, इसके लिए सात मई को एचपीसीए के पदाधिकारी खनियारा स्थित इंद्रुनाग देवता के मंदिर में शीश नवाएंगे।

इंद्रुनाग को बारिश का देवता माना जाता है। माना जाता है कि क्षेत्र में जितने भी छोटे-बढ़े आयोजन होते हैं तो इंद्रुनाग देवता से बारिश न होने के लिए पूजा-अर्चना की जाती है।

सचिव अवनीश परमार ने कहा कि 7 मई को पूजा-अर्चना के साथ मंदिर में भंडारा होगा और कन्या पूजन भी करवाया जाएगा। इससे पहले 19 फरवरी को भी पूजा की जा चुकी है।

धर्मशाला में 17 और 19 मई को होने वाले मुकाबले सभी टीमों के लिए महत्वपूर्ण हैं। यहां लीग के अंतिम चरण में यह मुकाबले होंगे। जो हर टीम के लिए करो या मरो की स्थिति वाले हो सकते हैं।

हालांकि, आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान विभाग ने जताया है, लेकिन धर्मशाला में अब तक खेले गए कई मुकाबलों में बारिश ने खलल डाला है। दोनों मैचों के लिए सारे टिकट भी बिक चुके हैं। इससे दर्शकों की चिंता भी बढ़ने लगी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अद्वित बना पहचान का बादशाह: मिनट भर में 195 देशों के झंडे पहचानकर रचा इतिहास

हिमखबर डेस्क बिलासपुर जिले के रौड़ा सैक्टर निवासी अद्वित सुहील...

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: CBSE शिक्षक छंटनी परीक्षा पर रोक की मांग खारिज 🚨

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने सीबीएसई स्कूलों में...