बाया भटोली फकोरिंया तत्काल प्रभाव से बस सर्विस की जाए चालू: अक्षय सिंह डडवाल

--Advertisement--

Image

देहरा- आशीष कुमार

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अक्षय सिंह डडवाल ने कहा है कि देहरा से लंज को जाने वाली बस जो कि बाया भटोली फकोरियां जाती थी वह अपने निर्धारित रूट पर नहीं चल रही है। इसकी वजह से स्थानीय लोगों को खासी दिक्कत आ रही है। यह बस लगभग 5:15 बजे देहरा से चलकर 6:00 बजे भटोली फकोरियां पहुंचती थी । जिसमें लगभग सभी सरकारी कर्मचारी रोजाना सफर किया करते थे इसके ना आने से उनको समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

इसकी वजह से झकलेहङ ,इंदिरा कॉलोनी, बंगोली, रोड डिब्बर और भटोली फकोरियां आधी के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं और बुजुर्गों पैदल चलने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

प्रशासन को इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए और बस के रूट को तत्काल प्रभाव से परिवर्तित कर कर बया भटोली करना चाहिए ताकि लोगों को सहूलियत मिल सके। अन्यथा विभाग को कोई अन्य सरकारी बस का उस समय के दौरान इंतजाम किया जाए ताकि लोगों को विकल्प मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...