बादलों ने घेर लिया आसमान; कांगड़ा, कुल्लू सहित किन्नौर में बारिश के आसार

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में रात में आसमान साफ रहने और दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट शुरू हो गई है।

सोमवार को भी अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहे, जिसकेे चलते ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग ने लाहुल-स्पीति, चंबा कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और किन्नौर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश या हिमपात की भविष्यवाणी की है, जिससे तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज राज्य के मध्य पहाडिय़ों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी तूफान या बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20-21 फरवरी को किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।

आज कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और बिजली गरजने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 21 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 22 फरवरी से सभी भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम खराब बना हुआ है।

लाहुल-स्पीति जिले के बारिंग हंसा में एक सेंटीमीटर हिमपात हुआ है। लाहुल-स्पीति जिला प्रशासन ने बताया कि मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-003) धुंडी के पास हिमस्खलन की वजह से बंद रहने के बाद दारचा तक चौपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया है। दारचा ओ शिंकुला के बीच अभी भी हिमपात हुआ है।

पांगी-किलाड़ राजमार्ग (एसएच-26) भी हिमस्खलन के कारण बंद है। काजा रोड (एनएच – 505) ग्रेफू से काजा तक बंद है और सुमदो से लोसार तक चौपहिया वाहनों के लिए खुला है। विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बर्फबारी की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...