बाइक सवार पति-पत्‍नी कर रहे थे हेरोइन की तस्‍करी, पुलिस ने बड़ी खेप समेत किए गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

जिला नारकोटिक्स सेल ने डमटाल के भदरोआ में दंपती को 7.11 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। सामने से आ रही बाइक पर सवार व्यक्ति व महिला घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। शक होने पर पुलिस ने दोनों को धर दबोचा।

व्यूरो- रिपोर्ट

जिला नारकोटिक्स सेल ने डमटाल के भदरोआ में दंपती को 7.11 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जिला नारकोटिक्स सेल की टीम के प्रभारी एएसआइ हामिद मोहम्मद के नेतृत्व में अर्जुन, संदीप, दिलबाग, महिला आरक्षी लता व पुलिस कर्मी डमटाल के तहत गांव भदरोआ में गश्त पर थे।

इस दौरान सामने से आ रही बाइक पर सवार व्यक्ति व महिला घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। शक होने पर पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनसे 7.11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह बोले डीएसपी सुरिंद्र शर्मा

डीएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा ने बताया आरोपित दंपती की पहचान साहिल कुमार और उसकी पत्नी पल्लवी निवासी मलोट, तहसील इंदौरा के रूप में हुई है। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...