बाइक व कार की जोरदार भिड़ंत, 19 साल के युवक की मौत, ओवर स्पीड वजह

--Advertisement--

बाइक व कार की जोरदार भिड़ंत, 19 साल के युवक की मौत, ओवर स्पीड वजह

हिमखबर डेस्क

रोहड़ू उपमण्डल में पटसारी के पास बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक की पिछली सीट पर बैठे 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक अभी पढ़ाई कर रहा था।

मृतक की पहचान मनोज पुत्र किशन चंद निवासी गांव लोरकोटी के रूप में हुई है। हादसे की वजह बाइक चालक की लापरवाही रही, जो बाल-बाल बच गया। मृतक मनोज बाइक पर चालक के पीछे बैठा था। वे दोनों गुरूवार देर शाम रोहड़ू से हाटकोटी की तरफ जा रहे थे।

ओवर स्पीड होने के कारण बाइक  (HP10B -9829) के सामने से आ रही आल्टो कार (HP10A -8315) से  भिड़ंत हो गई। बाइक को रवि पुत्र कलम निवासी गांव परसा चला रहा था। पिछली सीट पर बैठा मनोज बुरी तरह जख्मी हुआ और उसे इलाज के लिए रोहडू अस्पताल लाया गया। हालत गम्भीर होने पर मनोज को आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने इस हादसे को लेकर रोहड़ू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि बाइक चालक की गलती से हादसा हुआ। बाइक की रफ्तार तेज थी और यह गलत दिशा से आ रही थी। इस हादसे से मृतक मनोज के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...