बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बना विश्व रिकॉर्ड

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

कांगड़ा के बहुतकनीकी संस्थान में विशेष ओलंपिक भारत के तत्वाधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खेल एवं वन मंत्री राकेश पठानिया ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की ये देश में पहली बार हो रहा है जब इतनी बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चो द्वारा विश्व रिकॉर्ड बनाया जा रहा है और यह कदम सच में प्रशंसा के योग्य है।

सभी क्षेत्रों में दिव्यांग बच्चों द्वारा ठीक 11:00 बजे यह विश्व रिकॉर्ड मिलकर बनाया गया। इस दौरान दिव्यांग बच्चो के लिए खेल का मैदान बनाने की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि कैबिनेट की आज की मीटिंग पूरी होने के बाद वह अपने सलाहकारों से इस बारे में बात करेंगे यदि कांगड़ा में कहीं पर खाली जमीन मौजूद हुई तो दिव्यांग बच्चों के लिए भी कांगड़ा में खेल का मैदान बनाया जा सकेगा।

जिससे दिव्यांग बच्चो को भी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक की तैयारी करने का मौका मिलेगा। जिसके लिए अभी कांगड़ा वासियों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।

वुडन फेडरेशन हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन त्रिलोक कपूर व एसडीएम कांगड़ा अरुण कुमार शर्मा भी इस दौरान मौके पर मौजूद रहे। आज देशभर में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर एक साथ 75 शहरो में करीब 75000 दिव्यांग बच्चों को स्वास्थ्य लाभ देने का प्रयास किया गया।

इस दौरान दिव्यांग बच्चो के स्वास्थ्य की फ्री जांच विभिन्न डॉक्टरों की टीम ने मौके पर की। कार्यक्रम में मौजूद तमाम खास मेहमानों, डॉक्टरों की टीम को बहुतकनीकी संस्थान के बच्चों द्वारा बनाए गए सुंदर गणपति की भेंट देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चो ने अपनी प्रस्तुतियां विभिन्न देशभक्ति गीत गाकर, नृत्य कर के दी। इस तरह के कार्यक्रमों के द्वारा दिव्यांग बच्चो को बेहतरीन प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...