बस स्टैंड पर युवक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, इलाके में दहशत

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत शहर के विश्व कर्मा चौक के समीप शनिवार देर शाम उस वक्त दहशत का माहौल बन गया, जब कुछ युवाओं ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।

इस हमले में सागर नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक कुछ युवकों ने अचानक सागर पर लोहे की रॉड इत्यादि से हमला कर दिया। इससे उसकी टांग बुरी तरह जख्मी हुई है। साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई है।

हालांकि स्पष्ट नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि इस दौरान युवक पर पिस्टल तनाने की बात भी सामने आ रही है, लेकिन यह पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

वहीं घायल सागर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। हालांकि इस हमले की असल वजह पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगी, लेकिन शुरुआती जांच में इस हमले का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।

एसएचओ पांवटा साहिब देवी सिंह के बोल 

एसएचओ पांवटा साहिब देवी सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...