बस स्टैंड पर महिला के हाथ से काट लिए सोने के कंगन

--Advertisement--

Image

ऊना-अमित शर्मा

आईएसबीटी ऊना में यात्रियों और बस स्टाफ ने एक महिला चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस महिला चोर को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। पकड़ी गई महिला पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ऊना बस स्टैंड पर एक महिला के हाथ से सोने के कंगन काट लिए जिसके बाद बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने एक महिला को काबू कर लिया जबकि उसके अन्य साथी सोने के कंगन लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने लोगों द्वारा पकड़ी गई महिला को हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि इस गिरोह में कितने लोग है और कब से यह इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे है।

आईएसबीटी ऊना में एक महिला के सोने के कंगन काटने का मामला सामने आया है। कंगन काटने के आरोप में एक महिला को स्थानीय लोगों द्वारा काबू कर लिया, जबकि महिला के साथ सहयोगी महिला व युवक भागने में सफल रहे। जो कि अपने साथ सोने के कंगन भी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी।

आरोपी महिला की पहचान भजन कौर निवासी संगरूर, पंजाब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम आईएसबीटी ऊना में भदसाली की संतोष कुमारी पहुंची थी। जहां पर भजन कौर निवासी संगरूर ने अपने साथी सहित संतोष कुमारी का बड़ी चलाकी के साथ सोने के कंगन काट लिए। कंगन काटते हुए महिला ने शोर मचाया और मौके पर ही भजन कौर को काबू कर लिया। जबकि साथी महिला व एक युवक कंगन लेकर फरार होने में कामयाब रहे।

सूचना मिलते ही पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंची और भजन कौर को काबू किया। डीएसपी हैडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में संगरूर की एक महिला को काबू किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। महिला के साथ कितने लोग थे, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...