बवाल के बाद सौंपी लाश, नगरोटा सूरियां के दुकानदार की चंडीगढ़ के निजी हास्पिटल में हुई थी मौत

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियाँ, मुनीश पॉल  

 

नगरोटा सूरियां के दुकानदार संदीप माथुर का शव तीन दिन बाद चंडीगढ़ के निजी अस्पताल द्वारा परिजनों को सौंपा गया। इलाज के पैसे न दे पाने पर अस्पताल प्रशासन शव देने से इनकार कर रहा था, लेकिन लंबे संघर्ष, धरना-प्रदर्शन, मीडिया और सोशल मीडिया का सहारा लेने के बाद अब निजी अस्पताल द्वारा शव दिया गया।

 

मृतक परिवार ने अपना घर, जमीन व सब कुछ बेच कर इलाज पर खर्च कर दिया, लेकिन फिर भी संदीप कुमार की जान नहीं बच पाई। मृतक नगरोटा सूरियां में हलवाई की दुकान करता था। इलाज के दौरान शुक्रवार शाम को उनकी मौत हो गई। परिवार ने इसी अस्पताल में पहले 24 लाख रुपए खर्च कर संदीप माथुर की किडनी ट्रांसप्लांट करवाई थी।

पत्नी ने ही अपने पति को किडनी दी थी। दोबारा फिर बीमार होनेे से परिजन उन्हें इसी अस्पताल ले आए। अस्पताल वालों ने फिर इलाज का 15 लाख रुपए बिल बना दिया, जिसमे से छह लाख रुपए परिजनों ने दे दिए थे नौ लाख रुपए की राशि देने को थी। इसी लिए निजी अस्पताल ने पैसों की खातिर तीन दिन शव परिजनों को नहीं दिया।

 

पीडि़त परिवार की मदद के लिए रिश्तेदार, दोस्त, समाजसेवक, स्थानीय ग्रामीण तथा नगरोटा सूरियां का व्यापार मंडल धनराशि इक_ी कर रहा है, ताकि इस गरीब परिवार की सहायता की जा सके। मृतक की दो बेटियां व एक बेटा है । लोगों ने सरकार व प्रशासन से पीडि़त परिवार की मदद की फरियाद लगाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...