बलिदानी सैनिक विभूतियों की याद मे शहीदी दिवस का आयोजन

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

गोरखा सभा के तत्वाधान में बकलोह निवासीयो ने आजाद हिन्द फौज के शहीद मेज़र दुर्गा मल्ल, कैप्टन दल बहादुर थापा सहित स्थानीय सैनिक बलिदानी विभूतियों की याद मे शहीदी दिवस का आयोजन किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि आजादी की लड़ाई लड़ने के कारण अंग्रेजी सरकार ने आजाद हिन्द फौज के शहीद मेजर दुर्गा मल्ल और कैप्टन दल बहादुर थापा को क्रमशः 25.08.1944 और 03.05.1945 के दिन लाल किले में फांसी दी थी। इन वीर बलिदानियों की याद में हर वर्ष 25 अगस्त को सम्पूर्ण भारतवर्ष में गोरखा समुदाय द्वारा “बलिदान दिवस” के नाम से मनाया जाता है।

सुबह सभी गोरखा सभा के सभा पति विजय गुरूंग जी के अगुवाई में सभी गोरखा सभा सदस्यों और बीर नारियों ने वीर सपूतों के फोटो के आगेपुष्प चढ़ा कर श्रद्धा सुमन श्रधांजलि अर्पित किये गए । उसके बाद गोपाल एंड थापा के द्वारा देश भक्ति के गीत गाए गए। औऱ उसके बाद दो मिट का मौन रखा गया।

अंत में राष्ट्रीय गीत के साथ भारत की वीर सपूत अमर रहे के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया अंत मे सभी के लिए जल पान का भी इंतजाम किया था। इस मौके में सभी बीर नारियों औऱ गोरखा समुदाय के लोगो ने बढ़ चढ़ के भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...