बर्फ में फंसे दिल्ली के पर्यटक रेस्क्यू; सुरक्षित काजा पहुंचाए

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

बीते सोमवार की शाम को जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के कौमिक मेें दिल्ली के पर्यटक बर्फ में फंस गए थे। पुलिस ने टैक्सी यूनियन के माध्यम से रात को पर्यटकों को रेस्क्यू किया और सुरक्षित काजा पहुंचाया गया।

एसपी लाहुल-स्पीति मयंक चौधरी ने बताया कि सोमवार की शाम को थाना काजा में 112 हेल्पलाइन शिमला से सूचना मिली कि कौमिक में कुछ पर्यटक बर्फ में फंस गए हैं और उन्हें पुलिस की मदद की जरूरत है।

इस सूचना पर पुलिस टीम को कौमिक के लिए भेजा गया और वहां पर महिंद्रा स्कॉर्पियो में बर्फ में दिल्ली निवासी हर्ष कुमार, भावना, कशिश जैन, सुभम जैन और राहुल यादव सहित पांच लोग फंस गए थे।

पुलिस टीम ने टैक्सी यूनियन काजा की मदद से इन लोगों को बचाया। इन लोगों को सुरक्षित काजा लाया गया और उसी के अनुसार इनके रहने की व्यवस्था की गई। पुलिस विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि वे खराब मौसम में ऊंचाई वाले क्षेत्रों का रुख न करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...