बर्फबारी ने युवाओं से छीना निजी कंपनी में नौकरी का मौका

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

सलूणी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं से बर्फबारी ने रोजगार का मौका छीन लिया। बुधवार को रोजगार उप कार्यालय में बेहद कम संख्या में पहुंचे युवाओं ने यह बात कही।

बिलासपुर की निजी कंपनी सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पद भरने पहुंची थी। कंपनी ने 120 पदों के लिए युवाओं का चयन करना था, मगर बर्फबारी रोड़ा बन गई। इस वजह से बेहद कम बेरोजगार युवा पहुंचे।

जिला रोजगार कार्यालय चंबा के सौजन्य से सुंडला स्थित रोजगार उप कार्यालय में परिसर साक्षात्कार हुए। इसमें छह युवाओं ने भाग लिया। इनमें तीन युवाओं का चयन किया गया।

इससे पहले जिला रोजगार कार्यालय चंबा में भी साक्षात्कार हुए। इसमें 22 युवाओं ने भाग लिया। 18 युवाओं का चयन किया गया। सोमवार को रोजगार उप कार्यालय चुवाड़ी में पद भरने के लिए कंपनी पहुंची। इसमें बीस युवाओं ने भाग लिया। 15 युवाओं को नौकरी मिली।

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान के बोल

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मौसम की वजह से परिसर साक्षात्कार में युवाओं की अपीयरेंस कम रही। कहा कि आगामी माह भी परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...