बनाेई में गज पुल के पास बाइक सवार युवकों की कार से जोरदार टक्‍कर, दोनों घायल

--Advertisement--

Image

पुलिस थाना गगल के तहत बनोई पेट्रोल पंप के पास सुबह सवा सात बजे बाइक सवार दो युवकों की कार के साथ टक्‍कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हैं। बताया जा रहा है टक्‍कर काफी जोरदार थी।

गगल- नितिश पठानियां

पुलिस थाना गगल के तहत बनोई पेट्रोल पंप के पास सुबह सवा सात बजे बाइक सवार दो युवकों की कार के साथ टक्‍कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हैं। बताया जा रहा है टक्‍कर काफी जोरदार थी। टक्‍कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गए व बुरी तरह से तड़प रहे थे।

बाइक सवारों ने सामने आ रही कार को विपरीत दिशा में जाकर टक्‍कर मारी है, जबकि कार सवार अपनी साइड में चला हुआ था। बाइक सवार आता देख कार चालक ने कार सड़क से और बाहर कर दिया, लेकिन फि‍र भी टक्‍कर हो गई। युवक बाइक नंबर एचपी 39 सी 8023 पर सवार होकर राजोल शाहपुर की तरफ जा रहे थे। कार सवार एचपी 90 1456 में गगल की तरफ जा रहा था।

हादसे के बाद स्‍थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचाया, जहां से उन्‍हें टांडा के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना गगल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में कार सवार को भी टांग में चोट आई है, क्‍योंकि टक्‍कर काफी जोरदार थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...