बद्दी में भरे जाएंगे 162 पद, 13 को होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड बद्दी में सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, असाइनमेंट मैनेजर(भूतपूर्व सैनिक), स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड और कंप्यूटर ऑप्रेटर के 162 पद भरे जाएंगे।

इन पदों के लिए साक्षात्कार 13 अगस्त को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने जानकारी दी कि इनमें असाइनमेंट मैनेजर के 4 पद शामिल है जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन के साथ-साथ आर्मी के जेसीओ रैंक से सेवानिवृत सैनिक पात्र होंगे।

इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 35 से 50 वर्ष और वेतन 33,975 रुपये निर्धारित किया गया है।

सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 10 पदों के लिए 12वी और ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 और वेतन 22,537 रुपये निर्धारित किया गया है।

सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए 10वीं और 12वीं, आयु सीमा 18 से 28 वर्ष और वेतन 18,236 रुपये निर्धारित किया गया है।

स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड के 20 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, फायर एंड सेफ्टी में डिप्लोमा अनिवार्य है। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 वर्ष और वेतन 20,294 रुपये निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा कंप्यूटर ऑप्रेटर के 8 पदों के लिए 10वीं, 12वीं ग्रेजुएशन और कंप्यूटर में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 22 से 35 वर्ष और वेतन 21,094 रुपये निर्धारित किया गया है।

अक्षय शर्मा ने कहा कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी और अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 72075-00008 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अलावा साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...