बद्दी में कार से पचास लाख की चरस के साथ दो गिरफ्तार

--Advertisement--

बद्दी – रजनीश ठाकुर

जिला पुलिस बद्दी द्वारा नशा तस्करों पर एक बड़ी कार्रवाई की गई है। संढोली के पास बद्दी पुलिस ने नाके के दौरान एक कार से दस किलो से ज्यादा चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संढोली के पास नाका लगा कर पुलिस हर आने जाने वाले वाहन की तलाशी ले रही थी। जैसे ही एक टाटा नेक्शन कार मौके पर पहुंची तो पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान कार से 10 किलो 200 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने मौके पर कार में सवार दो युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि कार सवार युवक चंबा जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक इस 10 किलो चरस की कीमत राष्ट्रीय बाजार में 50 लाख से ज्यादा है।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को नालागढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा और नालागढ़ कोर्ट से दोनों ही आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और उनसे पता लगाया जाएगा कि यह आरोपी कहां से अवैध नशे की खेप लाया करते थे और कहां -कहां सप्लाई किया करते थे।

क्या बोले एएसपी अशोक वर्मा बद्दी

इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए एएसपी बद्दी अशोक शर्मा ने बताया कि बद्दी पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी और पुलिस ने नाका के दौरान जब एक कार की तलाशी ली तो उसे 10 किलो 200 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने चरस समेत दोनों ही चंबा निवासी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

उनका कहना है कि दोनों ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्हें नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिमांड के दौरान पूछताछ में उन्हें और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...