बद्दी के मानपुर में मिली लाश, नहीं हुई शिनाख्त, शिनाख्त नहीं हुई तो एसडीएम नालागढ़ की परमिशन से किया जाएगा दाह संस्कार

--Advertisement--

बद्दी – रजनीश ठाकुर

जिला बद्दी पुलिस मानपुर थाना के अधीन मिली एक लाश जोकि मानपुर थाना के अधीन लोधीमाजरा पंचायत का मामला है।

बता दे की लोधी माजरा उपप्रधान के फोन कॉल के बाद तुरंत बद्दी के मानपुर थाने एसएचओ श्यामलाल कोंडल और एएसआई सुनील कुमार पर पहुंचे और पुलिस ने लाश को लोधी माजरा पंचायत में एक खेत के साथ लगती झाड़ियां में बरामद किया।

बता दें कि लाश पेड़ के साथ लटकी मिली। पुलिस की माने तो यह आत्महत्या का मामला है। बद्दी फोरेंसिक टीम से नरेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और तथ्यों को जुटा कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। फॉरेंसिक टीम के निरीक्षण के बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया।

एसएचओ श्याम लाल कौंडल के बोल 

बही एसएचओ ने बद्दी के सभी थानों से पता किया लेकिन मिसिंग की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है। एसएचओ ने कहा की लाश को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और सीएचसी नालागढ़ में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।

एसएचओ श्याम लाल कौंडल ने कहा अगर किसी तरह की शिनाख्त नहीं होती है तो 72 घंटे के बाद लाश का पोस्टमार्टम करवा कर एसडीएम नालागढ़ से परमिशन लेकर लाश का अंतिम दाह संस्कार कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...