बदोली सहकारी सभा में 4.84 करोड़ का घोटाला, पूर्व सचिव के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा 

बदोली कृषि सेवा सहकारी सभा समिति से 4.84 करोड़ रुपये गबन हुआ है। पुलिस ने सभा के अध्यक्ष की शिकायत पर पूर्व सचिव के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सभा के अध्यक्ष स्वर्ण चंद ने पुलिस को दी शिकायत में सहकारी सभाओं के सहायक पंजीयक ऊना तथा समिति की प्रबन्धक कमेटी द्वारा वर्ष 1 अप्रैल 2000 से 31 मार्च 2022 तक का विशेष ऑडिट एवं वर्ष 2022-23 और 2023-24 का वार्षिक अंकेक्षण कराया गया।

इन ऑडिट रिपोर्टों में यह सामने आया कि सचिव के पद पर रहते हुए विपन कुमार निवासी बदोली ने सभा के खातों में फर्जीवाड़ा कर भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार सचिव विपन कुमार ने सभा की धनराशि से 4 करोड़ 84 लाख 52 हजार रुपये का गबन किया। अध्यक्ष का आरोप है कि यह राशि सभा की विभिन्न वित्तीय लेनदेन प्रक्रियाओं में फर्जी दस्तावेज बनाकर और अनुचित तरीके से निकासी कर हड़प की गई।

उन्होंने बताया कि प्रबंधक कमेटी ने आरोपी सचिव को नोटिस भेजकर गबन की गई राशि की अदायगी की मांग की थी, लेकिन विपन कुमार ने अब तक कोई भुगतान नहीं किया है और न ही कोई सफाई दी है।

पुलिस अधीक्षक अमित यादव के बोल 

मामले को लेकर अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पूर्व सचिव के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...