बदलते समय के साथ-साथ देश भी बदल रहा है – कुलदीप शर्मा

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल 

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने एतवार को अपने कार्यक्रम के दौरान कहा कि बदलते समय के साथ-साथ देश में बदल रहा है।

उन्होंने कहा कि गत 70 सालों से देश को जातियों एवं आरक्षण में बांटने के प्रयास को विफल करना है। उन्होंने देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सुरक्षित होने एवं मोदी के हाथों को मजबूत करने की आवश्यकता जताई।

शर्मा ने कहा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने एवं उनके बताये मार्ग पर चलने तथा देश को हिंदू राष्ट्र बनाने पर भी बल दिया।

उन्होंने कहा कि देश धर्म एवं समाज पर दुष्प्रभाव डालने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि देश की एकता व अखंडता के लिए घरों से बाहर निकलकर नए भारत के लिए सहयोग करने की आवश्यकता जताई।

उन्होंने कहा, आरक्षण को आर्थिक आधार पर ही कर देना चाहिए क्योंकि अब देश बदल चुका है और अब यह आवश्यकता है कि सब को एक साथ खड़ा किया जाए और भारत को विश्व गुरु के साथ भारतीय एकता को भी पूरे विश्व में दिखाया जाए।

उन्होंने कहा इस बात की आवश्यकता है कि नेपाल की तर्ज पर सभी सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों में हिंदी भाषा को आवश्यक किया जाए ताकि हमारा हिंदू राष्ट्र का सपना पूर्ण रूप से फलीभूत हो सके।

शर्मा ने कहा कि, इस बारे में अधिक कहने की आवश्यकता नहीं है वह हम सबको एकमत होकर किसी प्रकार का भेदभाव से ऊपर उठकर सब कुछ भुला कर एक राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक हैं की हम सब भारतीय हिंदू होने का।

फर्ज अदा करें और जो बाहरी ताकते हैं उनको देश से बहार फेंके राष्ट्र से बड़ा ना कोई धर्म हैं ना कोई जाती।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...