बड़ोह में काट डाला 24 वर्षीय युवक, एक PGI रैफर

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रानीताल-बड़ोह मार्ग पर स्थित बिट्टू दा ढाबा के बरामदे में सो रहे 2 युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया।

इस हमले में 24 वर्षीय युवक अभिषेक निवासी जसाई की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को तुरंत डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा ले जाया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।

डीएसपी अंकित शर्मा के बोल

डीएसपी अंकित शर्मा के अनुसार हमलावरों ने तेज हथियारों का उपयोग कर हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप एक युवक की जान चली गई और दूसरा जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है और हमलावरों की तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...