बड़े वाहनों की बद्दी- झाडमाजरी रोड पर सुबह शाम होगी ‘नो एंट्री’

--Advertisement--

सुबह 7 से 10 बजे और शाम साढ़े 4 से साढ़े 7 बजे तक थमेंगे पहिए, आपातकालीन वाहनों को रहेगी छूट। 

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

एकलौते रास्ते मे ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बद्दी जिला पुलिस ने ट्रैफिक प्लान वीरवार से लागु कर दिया है।

इसके तहत रेड लाइट रोड़ चौक बद्दी- सिक्का होटल-लक्कड पुल, झाड़मजरी-बरोटीवाला मार्ग पर सुबह साढ़े 7 से साढ़े 10 बजे तक और शाम साढ़े 4 बजे से शाम साढ़े 7 बजे तक भारी और धीमे चलने वाले वाहनों की नो एंट्री होगी।

जानकारी देते हुए एसएचओ बद्दी राकेश राय और बरोटीवाला एसएचओ श्यामलाल कोंडल ने जानकारी देते हुए कहा की एसएसपी बद्दी मोहित चावला ने वीरवार शाम को आदेश जारी कर दिए थे।

इन आदेशों की अनुपालना न करने पर हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम, 2017 की धारा 115 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आपातकालीन वाहनों पर यह आदेश लागु नहीं होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...