बड़ा हादसा: भाली में तीखे मोड़ पर अनियंत्रित ट्रैक्टर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत

--Advertisement--

बड़ा हादसा: भाली में तीखे मोड़ पर अनियंत्रित ट्रैक्टर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत।

हिमखबर डेस्क 

पुलिस चौकी कोटला के तहत भाली में एक बड़ा हादसा पेश आया है। हादसे में एक ट्रैक्टर पलट कर गहरी खाई में गिर गया जिससे चालक की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीबन साढ़े 5 बजे भाली के समीप मोड़ कोटला की तरफ जा रहा है ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

जिसे घायलावस्था में शाहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत को गम्भीर देखते हुए वहां से टांडा रैफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने ट्रैक्टर चालक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मुनीत (27) उर्फ़ शम्मी निवासी गांव सिंयूह के रूप में हुई है। मृतक अपने पीछे 4 साल का बेटा व पत्नी को छोड़ गया है।

वहीं पुलिस ने मौका पर पहुंच कर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा व आज पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों को सौंपा गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...