बजट से न तो देश की अर्थव्यवस्था सुधरेगी और न ही विकास दर हासिल होगी

--Advertisement--

Image

शिमला,1 फरवरी – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने आज लोकसभा में प्रस्तुत वर्ष 2023- 24 के बजट पर निराशा प्रकट करते हुए कहा है कि इससे न तो देश की अर्थव्यवस्था ही सुधरेगी और न ही विकास दर हासिल होगी। यह पूरी तरह दिशाहीन हैं,जिससे देश में बेरोजगारी व महंगाई बढ़ेगी।

केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने इसे जनविरोधी करार देते हुए कहा है आज महंगाई के दौर में कर्मचारियों को लुभाने का असफल प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को सात लाख तक कि टैक्स छूट को कम से कम 12 लाख तक किया जाना चाहिए था।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों के विकास के लिये बजट में विशेष योजनाएं दी जानी चाहिए थी,पर ऐसा कुछ नही किया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों की बजट में उपेक्षा की गई है। कृषि व बागवानी क्षेत्र की पूरी तरह अनदेखी की गई हैं।

बजट में हिमाचल में रेलवे के विकास की भी किसी भी योजना का प्रस्ताव नही है जो बहुत ही दुखदाई हैं। इस बजट ने एकबार फिर से प्रदेश के लोगों को मायूस किया हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...