बच्चों के साथ खेल रहा था युवक, एक बच्ची को ले गया अपने साथ और फिर किया गलत काम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

तीन बच्चों से खेलते वक्त एक युवक एक बच्ची को अपने घर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। यस सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र में पेश आया है।

यहां एक चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म करने के मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मासूम को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर फोरेंसिक टीम व अन्य अधिकारी मामले की जांच में लगे हुये है।

अपर पुलिस अधिक्षक कालू सिंह ने शुक्रवार को बताया की बीती रात पीआरबी के माध्यम से कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मधुपुर इलाके में एक 3-4 वर्ष की लडक़ी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीडि़ता को जिला अस्पताल प्राथमिक उपचार के लिए भेजवाया।

पीडि़ता के परिजनों ने बताया कि दुष्कर्म की घटना उसके गांव के ही एक बृजेश यादव (25) ने की है। आरोपी गांव के तीन बच्चों के साथ खेल रहा था दो बच्चे अपने घर चले गए लेकिन उनकी बेटी को बृजेश अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद उनकी बेटी रोती हुई घर लौटी तो उसने बताया कि बृजेश ने उसके साथ गलत काम किया है।

एडिशनल एसपी ने बताया कि परिजनों से तहरीर प्राप्त की जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम व उच्च अधिकारी मौजूद है। साथ ही आरोपी युवक के गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। एएसपी ने बताया कि फिलहाल लडक़ी की स्थिति ठीक है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...