बच्चों के बाहर भागते ही एक-एक कर 3 सिलैंडर ब्लास्ट

--Advertisement--

सियाल गांव में खोखों में अचानक आग लग गई। मकान में जब आग लगी तो घर के अंदर छोटे-छोटे 5 बच्चे थे जोकि सभी भाग्यशाली रहे। बच्चों के बाहर भागते ही एक-एक करके 3 सिलैंडर फटे, जिससे पलभर में खोखे राख हो गए।

कुल्लू – अजय सूर्या

पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते सियाल गांव में खोखों में अचानक आग लग गई। मकान में जब आग लगी तो घर के अंदर छोटे-छोटे 5 बच्चे थे जोकि सभी भाग्यशाली रहे। बच्चों के बाहर भागते ही एक-एक करके 3 सिलैंडर फटे, जिससे पलभर में खोखे राख हो गए।

मकान मालिक सहित 3 परिवारों को 1 लाख से अधिक का नुक्सान हुआ है। अग्निशमन केंद्र प्रभारी प्रेम ने बताया कि सियाल गांव के समीप होटल हिमालयन के पास लकड़ी से बने खोखे में आग लगने की सूचना मिली, जिस पर दलबल सहित टीम मौके पर पहुंची तथा होटल के स्विमिंग पूल से पम्प से पानी छोड़ कर आग को बुझाया।

इस आग से रोहित शर्मा गांव सियाल का खोखा जल गया। इस खोखे में लालू पुत्र मनवीर और नरेश पुत्र मोवन वी.पी.पी. चामुंडा नगर जिला देहलिन नेपाल के 2 परिवार रहते थे। आग से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।

लेकिन नेपाली परिवार का अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। साथ लगते ओम प्रकाश गोयलु के बगीचे में भी 5 पेड़ आग की चपेट में आए हैं। आग लगने से 1 लाख से अधिक का नुक्सान हुआ है।

एस.डी.एम. मनाली रमन शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नुक्सान का जायजा लिया जा रहा है। प्रभावित परिवार को फौरी राहत दे दी गई है। डी.एस.पी. के.डी. शर्मा ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...