बकलोह ककीरा बाया कालूगंज रोड बना नाला, विभाग नहीं ले रहा सुध

--Advertisement--

बकलोह – भूषण गुरुंग

बकलोह ककीरा बाया कालूगंज रोड को जिसे चम्बा जिले का लाइफ लाइन समझा जाता है। जब कभी भी ककीरा का मेन रोड बंद हो जाए तो सभी गाड़ियों को बाया कालुगज होकर जाना पड़ता है। इस रोड का लोकनिर्माण विभाग के द्वारा कभी भी सुध नही लिया जाता है।

इस रोड की दयानिय स्तिथि को देखते हुये तो लगता है मानो की हम सड़क मे न चल कर किसी बड़े नालों में चल रहे है। लुक का तो नमो निशान ही नही है। देखने से तो ये ऐशा प्रतीत होता है कि कोई छोटा मोटा नाला होगा। बारिश में तो इस रोड मे तो चलना अपने जान जोखिम में डालने के बराबर है।

सड़क इतने बड़े बड़े गड्डे पड़ चुके है कि गाड़िया में तो किया पैदल चलना भी लोगो को दूभर हो गया है। सडक किनारे निलिया भी पूरी तरह से बंद पड़ी है। जिसके चलते पूरा गंदा पानी सड़को से होकर ही निकलती है। कभी कभी स्थानीय लोग और टैक्सी ड्राइवर लोग इस रास्ते के बडे बडे गड्डो को पत्थरो से भर देते है ताकि आम जन मानस को चलने की सुविधा मिल सके।

कई बार तो लोग अपने टुविलर मे स्किट होकर चोटिल भी हो चुके है। बार बार बोलने के बाबजूद भी लोकनिर्माण विभाग के लोग इस सड़क को सुध लेने को नही आते। पिछली सरकार के समय मे डीसी हैड से मात्र 300 मीटर ही टायल वर्क किया था उसके बाद आगे कम से कम 600 मीटर बाकी है।

यहाँ के स्थानीय लोगो मे विजय सुनील अजु, संदीप, बबलू, रवि, सतीश राजू, गौरव, विक्रम, सन्नी, तुसार, भानु, अशोक, रामु औऱ हरि प्रकाश ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है जल्द से जल्द इस रोड को औऱ साइड की नालियों को दुरुस्त कर के ऊपर मोड़ तक टायल वर्क किया जाय ताकि लोगो को चलने में सुविधा हो सकेरोड को

गत दिनों जब भटियात के विधायक एवंम विधानसभा अध्यक्ष ककीरा के दौरा में थे, तो उन्होंने कहाँ था कि बरसात के बाद इस रोड को टायल वर्क कर के लोगो को चलने लायक सुविधा प्रदान की जाएगी।

लोक निर्माण विभाग एक्सन के बोल

वही लोक निर्माण विभाग एक्सन हरीश पूरी ने भी बरसात के बाद जल्द से टेंडर कर के इस रोड लोगो के सुविधा के लिए दुरुस्त किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...

हिमाचल के खिलाडिय़ों को सम्मान, शिक्षा मंत्री ने पोर्टमोर में नवाजे 125 पदक विजेता

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार खेलों के विकास, खिलाडिय़ों को बेहतर...

ग्राम कंडेरी की वर्षों पुरानी सड़क की मांग – अब और अनदेखी नहीं!

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चम्बा का जनजातीय क्षेत्र के...