बकरी बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई महिला, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

--Advertisement--

बकरी बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई महिला, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क

उपमंडल करसोग के गलू गांव में जंगल के किनारे तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया। बकरी को बचाने के लिए रास्ते से गुजर रही महिला तेंदुए से भिड़ गई। महिला के चिल्लाने पर बकरी चरा रहा चरवाहा महिला को बचाने के लिए दौड़ा। शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को भी बुला लिया और महिला को तेंदुए से बचा लिया। इसके बाद तेंदुआ भी भाग गया। बकरी भी सुरक्षित है।

हमले में महिला के चेहरे पर तेंदुए के पंजे से खरोंचे लगने से वह घायल हो गई। महिला को स्थानीय लोगों ने पालकी पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया और प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय करसोग लाया गया। अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है।

महिला नांज चोआ की रहने वाली है। महिला अपने मायके गलू से घर लौट रही थी। महिला की पहचान बुद्धि देवी (63) पत्नी सोम कृष्ण निवासी गांव चोआ डाकघर नांज करसोग के रूप में हुई है।

वनखंड अधिकारी करसोग कृष्ण बाग नेगी के बोल

उधर, इस संबंध में वनखंड अधिकारी करसोग कृष्ण बाग नेगी ने कहा कि जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। घायल महिला के उपचार के लिए विभाग की ओर से पूरी सहायता की जाएगी।

ग्रामीणों ने की गलू गांव के लिए सड़क की मांग

नांज के गलू गांव से महिला को उपचार के लिए लगभग दो किलोमीटर पालकी पर सड़क तक पहुंचाना पड़ा। इसके कारण घायल महिला के जख्म से खून अधिक बह गया। स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से गलू गांव तक सड़क सुविधा की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गलू गांव में कोई व्यक्ति बीमार होता है तो पालकी पर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरा बोलेरो कैंपर, 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने...

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात! भाई ने पत्नी संग मिलकर की छोटे भाई की हत्या, झील में फेंकी लाश

हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...

नालागढ़ में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, बद्दी पुलिस ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की सीज

नालागढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...