बकरियां चराने गए गडरिए पर भालू ने बोला हमला, गंभीर घायल पीजीआई रैफर

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

जिला कुल्लू के नगर के साथ लगते एक गांव में भालू ने भेड़ पालक पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को पतलीकूहल 108 आपातकालीन एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू उपचार के लिए लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही पतलीकूहल अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर गई। 108 एंबुलेंस में तैनात स्टाफ ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद भालू के हमले से घायल खेमचंद को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया।

हमले में तेज घाव आने पर डॉक्टरों ने खेमचंद को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है और उसे 108 के माध्यम से ही पीजीआई ले जाया जा रहा है।

एंबुलेंस प्रभारी आशीष ने कहा कि नगर के समीप सींचोगी गांव के 30 वर्षीय खेम चंद बकरियां चराने गया था, जहां बागीचे में भालू ने हमला कर दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...