फेसबुक पर विज्ञापन के लालच में आकर महिला ने गंवाए 21.64 लाख रुपये

--Advertisement--

Image

फ्रेंचाइजी के प्रलोभन में आकर महिला ने एसबीआई बैंक की शाखा चकमोह से कुल 21 लाख 64 हजार 674 रुपये कंपनी के खाते में भेजे। उसके बाद से कंपनी कर्मचारियों का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है।

हमीरपुर – व्यूरो 

जिला हमीरपुर में साइबर अपराध और धोखाधड़ी का एक और मामला न्यायालय के निर्देश पर थाना बड़सर में दर्ज हुआ है।

मोनिका कुमारी निवासी गांव दलचेहड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि नोएडा की एक कंपनी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है।

इस कंपनी की प्रबंधक अनामिका चौबे की ओर से फेसबुक पर चलाए विज्ञापन को देखकर पीड़ित महिला ने एक फॉर्म भरा।

फॉर्म भरने के बाद अनामिका चौबे ने दूरभाष पर कहा कि कंपनी का टर्नओवर 400 करोड़ है। इसके बाद उसने जूम ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से कंपनी की फ्रेंचाइजी के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

फ्रेंचाइजी के प्रलोभन में आकर महिला ने एसबीआई बैंक की शाखा चकमोह से 17 फरवरी को कुल 21 लाख 64 हजार 674 रुपये कंपनी के खाते में भेजे।

उसके बाद से कंपनी कर्मचारियों का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। महिला ने कहा कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई और इस मामले की जांच की जाए।

इस बारे में बड़सर थाना प्रभारी एसएचओ प्रवीण राणा ने कहा कि न्यायालय के निर्देशानुसार थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

अन्वेषण सहायक उपनिरीक्षक पूर्ण भगत सिंह प्रभारी पुलिस चौकी दियोटसिद्ध की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रात को खाना खाया, सुबह मिली लाशेें, ज्वाली में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक चौंकाने...

सेल्ज ऑफिसर एवं माइक्रो मार्केटिंग मैनेजर के 60 पदों के लिए साक्षात्कार 6 व 7 जुलाई को

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज...

आईटीआई वैल्डर और फिटर के साक्षात्कार 4 को

हिमखबर डेस्क जीएमपी टैक्निकल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में वैल्डर ट्रेड...