फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए 15 अक्टूबर को कैंपस इंटरव्यू

--Advertisement--
हिमखबर डेस्क

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पेटीएम सर्विसेज लिमिटेड, जीएम प्लाजा, फेस – 7, इंडस्ट्रियल एरिया मोहाली के लिए फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव के 80 पदों हेतु क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या इससे अधिक, आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए केवल पुरुष ही आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि आवेदक के पास एंड्रॉयड फोन और दो पहिया वाहन का होना अनिवार्य है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज़ों व रिज्यूम सहित 15 अक्टूबर, 2025 को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में प्रातः 11 बजे पहुंचे।
उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित वेबसाईट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 62847-96434 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...