फिर सुर्खियों में HRTC, पहले इंजन से निकला धुआं, फिर सड़क के बाहर लटकी बस

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

प्रदेश में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है बसों के हालात बिगड़ रहे हैं। इसी कड़ी में आज फिर एचआरटीसी की बस से काफी धुआं ही धुआं निकला और आधा हिस्सा सड़क से नीचे लटक गया । इन दिनों हिमाचल के रास्ते पर काफी बुरा हाल है। इन सड़कों पर हादसा थमने का नाम ही नहीं ले रहे।

बता दें कि गत दिवस गत दिवस नालागढ़ डिपो की बस चंडीगढ़ से आते समय नैना देवी की चढ़ाई पर अचानक बस के इंजन से धुआं निकलने लगा  और सवारियां घबरा गई हालांकि चालक ने बस को रोक कर सवारियों को नीचे उतारा।

सवारियों को अन्य बस के द्वारा श्री नैना देवी पहुंचाया गया बस में 20 के करीब श्रद्धालु मौजूद थे इसके उपरांत ड्राइवर ने बस को मोड़ना चाहा तो वह सड़क से नीचे लटक गई और गनीमत यह रही कि बस नीचे नहीं गिरी। बड़ी मुश्किल से बस को सड़क पर लाया गया और इसे ठीक करने का कार्य खबर लिखे जाने तक चला हुआ था।

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों की हालत आए दिन खस्ता हाल हो रही है। इन दिनों सवारियां को बस में सफर करने में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...