फ‍िर बढ़ी कीमतें, हिमाचल में पेट्रोल के दाम ने लगा दिया शतक, देखिए आज का रेट

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के दाम बढ़ने से देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। पांच दिन में चौथी बार दाम बढ़ चुके हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में आज 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। पैसों में हो रही बढ़ोतरी अब तक तीन रुपये से ज्‍यादा हो चुकी है। कुल 3 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर कीमत बढ़ चुकी है।

हिमाचल प्रदेश में यह बढ़ोतरी हुई है। धर्मशाला शहर में आज सामान्‍य पेट्रोल 97.99 और स्‍पीड पट्रोल 100.53 रुपये प्रति लीटर हो गया है। धर्मशाला सहित प्रदेश के अन्‍य शहरों में पेट्रोल ने शतक लगा दिया है।

बीते दिनों से लगातार पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। पेट्रोल के दोमों ने शुक्रवार देर रात शतक लगा दिया है। धर्मशाला में इण्‍डेन के पेट्रोल पंप पर अब पेट्रोल सामान्य 97.99 रुपये व स्पीड पेट्रोल 100.53 रुपये तथा डीजल 82.53 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

इससे पूर्व 24 मार्च को क्षेत्र में पैट्रोल पंपों में पेट्रोल सामान्य 96.45 रुपये व स्पीड पेट्रोल 98.99 रुपये तथा डीजल 81.10 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। जबकि उससे पूर्व 23 मार्च को पेट्रोल सामान्य 95.66 रुपये व स्पीड पेट्रोल 98.20 रुपये तथा डीजल 80.38 रुपये मिला।

यहां बता दें कि अभी तक पैट्रोल के दाम दूसरी बार 100 से पार हुए हैं। इससे पहले हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनाव से पूर्व भी दाम 100 के पार पहुंचे थे। दाम बढ़ने से महंगी वस्तुओं की मार पहले से ही लोग झेल रहे हैं। ऐसे में अब खाद्य पदार्थ, दालों व अन्य सामान की कीमतों में भी उछाल आना स्वाभाविक है। पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से टैक्सी चालकों की भी परेशानी बढ़ी है और सामान वाहक वाहनों के चालकों की भी दिक्कतें बढ़ी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...